
Ramgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 508 स्टेशनों के आधुनिकीकरण कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास किया. अमृत भारत स्टेशन योजना में शुमार बरकाकाना रेलवे जंक्शन का भी पूर्ण विकास व सौंदर्यीकरण किया जाएगा. इस मौके पर हजारीबाग सांसद जयंत सिंह भी बरकाकाना स्टेशन पर मौजूद रहे. बता दें कि बड़काकाना रेलवे जंक्शन का पूर्ण विकास लगभग 33 करोड रुपए से किया जाएगा.
इसे भी पढें: प्रधानमंत्री देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: राज्यपाल
इसे लेकर अमृत भारत स्टेशन योजना में शुमार बरकाकाना स्टेशन जंक्शन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर सांसद जयंत सिन्हा को रेलवे के अधिकारियों के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया. साथ ही रेलवे द्वारा आयोजित भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले केंद्रीय विद्यालय व एसबीडी विद्यालय के छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

इस मौके पर संसद जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा कर कमलों द्वारा 508 शहरों में रेलवे स्टेशनों का पूर्ण विकास सौंदर्य करण का शिलान्यास किया गया है उसी के तहत आज बरकाकाना का भी सौंदरीकरण का शिलान्यास किया गया। बरकाकाना रेलवे स्टेशन को 33 करोड़ की लागत से हम लोग बहुत सुंदर बनाने वाले हैं इसमें पार्किंग की सुविधा सुधार लाई जाएगी प्लेटफार्म पर आने जाने के लिए एक फ़ुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा जिसमें लिफ्ट भी होगा और एक्सीलेटर भी होगा। इससे प्लेटफार्म में आने का किसी प्रकार का भी दिक्कत नहीं होगी यात्रियों की सुविधा जैसे स्टेशन पहुंच मार्ग शौचालय वेटिंग रूम फूट कोर्ट रूप प्लाजा आदि का निर्माण किया जाएगा । इस प्रकार देश भर में 508 स्टेशनों का बनाया जाए.
इंटरसिटी एक्सप्रेस की मिलेगी सौगात
इस संबंध में सांसद जयंत सिन्हा द्वारा बताया गया कि बरकाकाना जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन से कई नई गाड़ियों की परिचालन जल्द शुरू की जाएगी, जिसके तहत गिरीडीह से कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना भाया रांची इ़ंटरसिटी ट्रेन चलाई जाएगी. जिसका बस के भाडा से भी कम भाड़ा पर सफर कर पाएंगे. सांसद जयंत सिंहा द्वारा बताया गया कि बरकाकाना स्टेशन से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन कुछ समय पूर्व बंद कर दिया गया था। जिस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से वार्ता के बाद इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। तारीख निर्धारित होती ही कोडरमा हजारीबाग बरकाकाना भाया रांची रेलवे ट्रैक पर भी सप्ताह में 2 दिन राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जाएगा.

इस कार्यक्रम में उपस्थित रेलवे के अधिकारी मुख्य वाणिज्य प्रबंधक दयानंद, डीएन थ्री मोहित कुमार, डीटीएम कुमार अंकित एव़ं भाजपा नेतागणों में भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू,प्रकाश मिश्रा,नारायण चंद्र भौमिक, डॉक संजय सिंह(पतरातु),जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी, आईटी सेल प्रवीण सोनू,राकेश सिंह,जागेश्वर प्रजापति,कुमैल उरांव,कीर्ति गौरव,सूर्यवंश श्रीवास्तव,मनोज गिरी,सतीश चन्द्र मिश्रा,गणेश स्वर्णकार,सुमन सिंह,रविंद्र शर्मा,मुन्ना खटीक,मणिशंकर ठाकुर,धीरज साहू,अमिता सोनी,रीति श्रीवास्तव,इत्यादि दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।




