
Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के झरनाकुंड के समीप शुक्रवार की शाम बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान इंदरवा बस्ती निवासी गौरी देवी (उम्र 64 वर्ष, पति स्व खीरू साव) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने परिजनों के साथ झरनाकुंड की तरफ देवानी पूजा में गई थी. इसी दौरान बारिश के क्रम में महिला वज्रपात की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजन तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: सतगावां में ट्रक से टकरायी बाइक, किशोर की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल




