
Ranchi : राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा और विपक्षी दलों के बीच दांव पेंच जारी है. विपक्षी दलों की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है. बतौर प्रत्याशी उनके नाम की घोषणा कर दी है. इस घोषणा के बाद सबों की नजरें हजारीबाग सांसद और यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा पर टिक गयी हैं. सोशल मीडिया में लगातार यह मसला उठ रहा है कि भाजपाई सांसद अब ऐसी स्थिति में किसके साथ जाएंगे. अपने पिता के या अपनी पार्टी भाजपा के. जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर खुद सामने आकर कह दिया है कि इस विषय पर उन्हें लगातार अलग अलग माध्यमों से फोन आ रहे हैं.
मीडिया भी उनसे पूछ रही है. ऐसे में इस विषय को पारिवारिक मामला कोई ना बनाएं. फेसबुक पर वीडियो जारी करते साफ कहा है कि वे भाजपा के कार्यकर्ता और सांसद हैं. वे अपने संवैधानिक दायित्व को पूरी तरह से समझते हैं. इसे निभाएंगे भी.

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार




