JharkhandPalamu

#Palamu: बीस साल की सजा पूरी कर चुके चार कैदी रिहा

Palamu: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर केन्द्रीय कारा में बीस साल की सजा पूरी करनेवाले चार कैदियों को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया.

चारों को आजीवन कारावास की सजा मिली थी. राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की अनुशंसा और उस पर मिले मुख्यमंत्री के आदेश से सभी की रिहाई की गयी.

मेदिनीनगर केन्द्रीय कारा में एक सादे समारोह में चारों कैदियों से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हें रिहा किया गया. इस मौके पर जेल अधीक्षक और जेलर प्रमोद कुमार मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – #JVM ने हेमंत सरकार से वापस लिया समर्थन, प्रदीप यादव से छीना विधायक दल के नेता का पद

भविष्य में गलत काम नहीं करने का लिया संकल्प

जिन कैदियों को रिहा किया गया उनके नाम नरेश रजवार, गजेन्द्र सिंह, कंचन सिन्हा और विजय कुमार सोनी हैं. नरेश रजवार गढ़वा जिले के नगर उंटारी का रहनेवाला है, जबकि गजेन्द्र सिंह कुशवाहा उत्तर प्रदेश के जालौन का निवासी है. कंचन सिन्हा साहेबगंज और विजय कुमार सोनी पलामू जिले के सतबरवा का रहनेवाला है.

इसे भी पढ़ें – #The_Economist’s_Intolerant_India : PM Modi दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को उग्र हिंदुत्व राज्य की तरफ ले जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button