Court NewsMain SliderNationalNEWSTOP SLIDERTop Story

गुटखा कंपनियों के लिए विज्ञापन के मामले में शाहरुख़, अक्षय और अजय देवगन को केंद्र का नोटिस

New Delhi: फिल्म स्टार अक्षय कुमार, शाहरुख़ ख़ान और अजय देवगन को गुटखा कंपनियों के उत्पादों का विज्ञापन करने के मामले में केंद्र सरकार ने नोटिस भेजा है. इस मामले में एक अवमानना याचिका का जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने इलाहाबाद की लखनऊ बेंच को नोटिस भेजे जाने की जानकारी दी है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हाई कोर्ट को बताया कि इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है इसलिए हाई कोर्ट में दाखिल में त्वरित याचिका खारिज कर देनी चाहिए. हाई कोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई 9 मई 2024 को होगी.

इससे पहले जस्टिस राजेश सिंह चौहान की बेंच ने केंद्र सरकार को ये फैसला करने के लिए कहा था कि याचिका दायर करने वालों का प्रतिनिधित्व कौन करेगा. याचिका दायर करने वालों का कहना है कि उन अभिनेताओं और सेलिब्रिटी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्हें हाई प्रोफाइल पुरस्कार किए जाते हैं लेकिन वो गुटखा कंपनियों का लिए विज्ञापन करते हैं.

Related Articles

Back to top button