JharkhandLead NewsRanchi

भू-माफिया पर नकेल की तैयारी, जमीन कब्जे की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं लोग

Ranchi : रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जानकारी दी है कि रांची में भूमि माफिया के अवैध कब्जे को रोकने के लिए रांची पुलिस ने पहल की है. उसके द्वारा 24*7 कार्य करनेवाला एक हेल्पलाइन नंबर 9153886241 जारी किया गया है. कहा कि रांची पुलिस के सामने भूमि विवाद के मामले लगातार आते रहते हैं. यूं तो भूमि विवाद के मामले में क्या कानूनी कार्यवाही अपेक्षित है, इस पर निर्णय लेने से पहले दोनों पक्ष के कागजातों को देखना अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन कुछेक मामलों में अचानक ही कोई भूमि दलाल या जमीन माफिया किसी की जमीन का अवैध कब्जा करना चाहता है और उस समय तुरंत जमीन का कागजात दिखाना भी संभव नहीं होता है. ऐसे अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने के लिए रांची पुलिस एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी कर रही है. जब कोई भूमाफ़िया अवैध ढंग से अचानक कब्जा करना चाहे तो पीड़ित व्यक्ति रांची पुलिस को सहायता के लिए इस नंबर पर कॉल अवश्य करें. रांची पुलिस पीड़ित व्यक्ति का सहयोग अवश्य करेगी.

इसे भी पढे़ं – संजीव एक जगह नहीं दो-दो मंत्री के पीए रह चुके हैं, जबतक निष्कर्ष नहीं आयेगा, तब तक उस पर कुछ टिप्पणी करना उचित नहीं: आलमगीर आलम

Related Articles

Back to top button