
New Delhi: देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार जारी है. एकबार फिर साढ़ 18 हजार से ज्यादा मामले 24 घंटे में सामने आये हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 5 लाख 66 हजार के पार हो गयी है. वहीं एक दिन में 418 लोगों की मौत के साथ ही संक्रमण के कारण मरनेवालों की संख्या बढ़कर 16,893 हो गयी है.
इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
एक दिन में 418 मौतें, 18,522 नये केस
मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 5 लाख 66 हजार 840 हो गई है, जिनमें से 16 हजार 893 लोगों की जान जा चुकी है. अबतक इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 3 लाख 34 हजार को पार कर गया है.
418 deaths and 18,522 new #COVID19 cases in the last 24 hours; Positive cases in India stand at 5,66,840 including 2,15,125 active cases,3,34,822 cured/discharged/migrated & 16,893 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/7tw1fTBYxz
— ANI (@ANI) June 30, 2020
देश में फिलहाल 2 लाख 15 हजार से अधिक एक्टिव केस है. वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर 18 हजार 522 नए केस आए हैं और 418 लोगों की मौत हो गई है. आइसीएमआर के मुताबिक, 29 जून तक कुल 86 लाख 8 हजार 654 सैंपल का टेस्ट किया गया, जिनमें से 2 लाख 10 हजार 292 सैंपल का टेस्ट कल यानी सोमवार को किया गया था.
इसे भी पढ़ेंःबिहार में Corona के 501 नये केस मिले, एक और मरीज की मौत
दिल्ली में एक दिन में 2,054 नये मामले
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस से 2,084 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ मरीजों की कुल संख्या 85 हजार के पार हो गई है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 2,680 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है.
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या भी बढ़कर 435 हो गई. उल्लेखनीय है कि 23 जनू को दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 3,947 नये मामले सामने आए थे. बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 57 लोगों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकार अबतक 2,680 लोगों ने इस महामारी में जान गंवाई हैं जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 85,161 है.
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में 26,246 मरीजों का इलाज चल रहा हैं जबकि 56,235 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या पलायन कर चुके हैं. इस समय दिल्ली में 16,329 मरीज होम क्वारेंटाइन में हैं. दिल्ली में अब तक 5,14,573 नमूनों की जांच की गई है. वहीं सोमवार को 9,619 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच और 6,538 नमूनों की रैपिड एंटीजन जांच की गई.
इसे भी पढ़ेंःलद्दाख विवाद: अमेरिकी सीनेटर ने भारत के साथ दिखाई एकजुटता




