
Panaji: गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा यह सवाल सबसे अहम था. राजनीतिक गलियारे में शह और मात का खेल चल रहा है. इधर कांग्रेस भी मौके को भुनाने को कोशिश में लगी हुई थी. इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक दल की बैठक में राज्य का अगला मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को चुना गया. बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे. महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के सुदिन धवलीकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई दोनों डिप्टी सीएम बनेंगे. गोवा के सूचना विभाग ने बताया कि शपथ ग्रहण सोमवार देर रात 11 बजे होगा.
इसे भी पढ़ें – टाइम्स नाउ-VMR का सर्वेः NDA की सत्ता में हो सकती है वापसी, उत्तर प्रदेश में मुरझा सकता है कमल
धवलीकर भी बनना चाहते थे सीएम
महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के विधायक सुदीन धवलीकर ने भी सीएम बनने की इच्छा जताई थी. हालांकि, विधायकों की राय जानने के बाद गोवा में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम का फॉर्मूला लागू किया गया और सावंत को सीएम बनाया गया.
इसे भी पढ़ें – जबरन झंडा उतारने की घटनाओं के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत



