
London: पंजाब नैशनल बैंक में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी पर शिंकजा कस गया है. घोटाले को अंजाम देकर ब्रिटेन में रह रहे अरबपति हीरा कारोबारी के खिलाफ लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि नीरव मोदी को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें – प्रमोद सावंत गोवा नये मुख्यमंत्री, सहयोगी दलों से दो डिप्टी सीएम होंगे
प्रत्यर्पण कराने की कोशिश में जुटी हैं एजेंसियां
सीबीआइ ने इंटरपोल और ब्रिटेन के अधिकारियों से सम्पर्क साध कर भगोड़े कारोबारी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी. एजेंसियां लंबे समय से नीरव मोदी का ब्रिटेन से प्रत्यर्पण कराने की कोशिश में जुटी हैं. यूके से मोदी के प्रत्यर्पण की आधिकारिक मांग पिछले साल जुलाई/अगस्त में की गई थी.
इसे भी पढ़ें – टाइम्स नाउ-VMR का सर्वेः NDA की सत्ता में हो सकती है वापसी, उत्तर प्रदेश में मुरझा सकता है कमल



