JharkhandLead NewsRanchi

पिस्का आरओबीः 14 फीसदी ही हुआ काम, समय पर पूरा नहीं होगा प्रोजेक्ट

अब भी रैयतों का 19 करोड़ का भुगतान लंबित

Ranchi : पिस्का मोड़ से पलमा एनएच 23 पर पिस्का में आरओबी निर्माण के लिए रैयतों को अब भी 19 करोड़ की राशि का भुगतान लंबित है. एनएचएआइ ने हालांकि, 38 करोड़ रुपये की राशि इसके लिए आवंटित की है, लेकिन इसके एवज में अभी तक 19 करोड़ का ही भुगतान हो पाया है. इस तरह लगभग दो साल पहले नये सिरे से स्वीकृत यह प्रोजेक्ट तय डेडलाइन अक्टूबर 2024 तक पूरा नहीं हो पायेगा.  फिलहाल दो माह से बंद था. हालांकि प्रशासन के प्रयास से पिस्का आरओबी के लिए एक तरफ की जमीन मिल पायी है जिस पर काम शुरू किया गया. रायपुर-धनबाद के इकोनॉमिक कॉरिडोर के हिस्से के रूप में एनएच 23 के इटकी रोड को भी शामिल किया गया है. इसी का पार्ट है पिस्का में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण. बता दें कि एलसी गेट नंबर 9 में फोरलेन आरओबी का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है. 1.17 किमी आरओबी के निर्माण मे सर्विस रोड भी बनायी जानी है. इसके लिए एनएचएआइ ने 108 करोड़ की योजना स्वीकृत की है. काम करने के लिए अप्रैल 2023 में संवेदक आनंद कंस्ट्रक्शन के साथ एकरारनामा किया गया है. लेकिन अभी तक 14 फीसदी ही काम हुआ है, वहीं राशि करीब 10 फीसदी ही खर्च हो सकी है. जमीन की समस्या बनी हुई है. रैयतों को भुगतान प्रशासन की ओर से अभी तक पूरी तरह से नहीं किया जा सका है. ऐसे में इस महत्वपूर्ण एनएच में वाहन अब भी रेलवे क्रांसिंग को पार करते हैं. आरओबी बनने से वहां पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से निजात मिलता.

इसे भी पढ़ें – 25 माह में 22924 पर साइबर वार, 11.32 करोड़ फ्रिज-एक करोड़ रुपये पुलिस ने करवाये रिफंड

Related Articles

Back to top button