
Chakradharpur: चक्रधरपुर में एक साथ दो सीमेंट दुकानों में पर लगातार दूसरे दिन भी आयकर विभाग की सर्वे जारी है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम लगातार संपत्ति के बारे में पूछताछ कर रही है. सर्वे के बाद जो जानकारी निकल कर सामने आई है, उसके मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने सोमवार की देर रात तक और मंगलवार सुबह से मुरारी लाल केडिया और आर के स्टील के राजेश अजवानी दुकान के जुड़े कागजातों की छानबीन कर रही है. सूत्रों के अनुसार मुरारी लाल केडिया का यहां से टीम को यहां से लाखों रुपये नकद मिले हैं और ट्रांजेक्शन का खुलासा होने का मामला सामने आ रहा है. हालांकि कैश को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दे रहें हैं. दोनों दुकानों में एक साथ आयकर विभाग का सर्वे को लेकर चारों और हड़कंप मच गया. बता दें की सोमवार की सुबह 10:30 बजे आयकर विभाग के रांची, जमशेदपुर और चाईबासा के टीम ने शहर के मुरारी लाल केडिया और आर के स्टील के राजेश अजवानी के दुकानों में सर्वे का काम शुरू जो मंगलवार को भी जारी है.

इनकम टैक्स विभाग ने फाइल और नोटबुक को भी लिया कब्जे में
इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने दोनों दुकानों में जांच के बाद फाइल, रजिस्टर्ड और नोट बुक की जांच कर रही है.
आयकर विभाग के अपर आयुक्त के नेतृत्व में चल रहा सर्वे के काम
शहर के दो सीमेंट दुकान मुरारी लाल केडिया और आर के स्टील के राजेश अजवानी के दुकानों में आयकर विभाग का सर्वे का काम आयकर अपर आयुक्त संजय मलिक के नेतृत्व में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन को मिला एक्सटेंशन




