
Ranchi: राज्य सरकार ने हाइकोर्ट के अनुशंसा पर न्यायाधिशों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. अपर न्यायायुक्त रांची रामकांत मिश्रा को ट्रांसफर करते हुए कुटुम्ब न्यायालय देवघर, जिला सत्र न्यायाधीश सह पीठासीन पदाधिकारी जमशेदपुर संजय कुमार सिंहक को स्थानांतरित करते हुए प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दुमका, जिला अपर सत्र न्या.धनबाद राजीव आनंद को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय लातेहार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुभाष को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय लोहरदगा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सैयद सलीम फातमी को स्थानांतरित करते हुए प्रथम न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय कोडरमा,
इसे भी पढ़ें: Jharkhand विधानसभा: जमशेदपुर के मोहरदा पेयजलापूर्ति परियोजना का प्राक्कलन तैयार: मिथलेश ठाकुर
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमितेश लाल को स्थानांतरित करते हुए प्रधान न्यायाघीश कुटुम्ब न्यायालय जमशेदपुर, प्रथम न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अनुज कुमार देवघर को स्थानांतरित करते हुए पीठासीन पदाधिकारी बोकारो श्रम न्यायलय, के लिए सेवा श्रम विभाग को दी गयी है.
अपर प्रधान न्यायाधीश गिरिडीह अरविंद कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें पीठासीन पदाधिकारी श्रम न्यायलय के पद पर नियुक्त करने के लिए सेवा श्रम विभाग को दी गयी है. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सरायकेला अजित कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए उन्हें पीठासीन पदाधिकारी झारखंड वक्फ न्यायाधिकरण रांची के पद पर पदस्थपित करने के लिए सेवा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को दी गयी है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.
इसे भी पढ़ें: HOUSING PROJECT IN RANCHI : एचईसी इलाके में 459 करोड़ की लागत से बनेंगे 4400 रियायसी फ्लैट




