
Ranchi: झामुमो विधायक लॉबिन हेम्ब्रेन ने शुक्रवार को सदन में मुख्यमंत्री के खिलाफ स्थानीयता नीति को लेकर मोर्चा खोला. उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि 1932 आधारित नियोजन नीति नहीं बन सकती. इससे हम आहत हैं. स्थानीयता के मुद्दे पर झारखंड जल रहा है. मुख्यमंत्री का ही जब इस तरह का बयान आता है तो सदन में रहना नहीं रहने के बराबर है. मुख्यमंत्री ने कोर्ट का हवाला दिया.
कोर्ट क्या फैसला लेगा नहीं लेगा यह तो बाद की बात है, पहले आप तो फैसला लीजिये. पूरे राज्य में अलग-अलग जिले का अलग-अलग डोमिसाइल है. उन्होनें आसान से मांग किया कि झारखंड के लोगों को बचाया जाय. लॉबिन के इस बयान के बाद भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सदन में जमकर हंगामा किया.इसे भी पढ़ें: Jharkhand: छह फैमली कोर्ट में नये न्यायाधीश की पोस्टिंग, अजीत कुमार सिंह बने पीठासीन पदाधिकारी झारखंड वक्फ बोर्ड




