
Ranchi : राज्य सरकार ने प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग अजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. वहीं प्रधान सचिव कार्मिक विभाग वंदना दादेल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव गृह व आपदा प्रबंधन विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर पदस्थापित विनय कुमार चौबे को अगले आदेश तक सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें – RANCHI : तुपुदाना के ब्लू प्वाइंट खदान से जेवियर की छात्रा दीप्ति का शव बरामद



