Jamshedpur

पुलिस अब आपात घड़ी में लोगों की बचाएगी जान, दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग

Jamshedpur : शहर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के लिए बिष्टूपुर थाना परिसर स्थित मल्टीपर्सस हॉल में कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें पुलिस विभाग के 25 पदाधिकारियों और जवान शामिल हुए. उन्हें सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजी से जुड़े डॉक्टरों की टीम ने आपात स्थित में लोगों की जान बचाने की ट्रेनिंग दी. खासकर पुलिसवालों को बाई स्टैंडर पुनर्जीवन की ट्रेनिंग दी गई. इसके तहत पुलिसकर्मियों ने जाना कि आपात स्थिति में किसी व्यक्ति को कैसे तत्काल सहायता प्रदान की जाए. मौजूदा समय में बढ़ते काम के दबाव और डिप्रेशन की वजह से हार्ट अटैक के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं. किसी सुनसान या एकांत जगह पर हादसा होने या किसी अन्य कारणवश भी अचानक इस तरह का मामला सामने आते हैं. सूचना मिलने पर मौके पर सबसे पहले पुलिस ही पहुंचती है. इस परिस्थिति में सीपीआर की ट्रेनिंग लिए पुलिस अधिकारी या जवान किसी भी व्यक्ति की बेहतर तरीके से मदद कर पाएंगे. इसी को लेकर जिला एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन की पहल पर इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. ताकि ट्रेनिंग लेकर सीपीआर में दक्ष होने के बाद पुलिस पदाधिकारी और जवानों के समक्ष हार्ट अटैक जैसी कोई घटना सामने आने पर वह एंबुलेंस बुलाने के बाद उसकी जान बचाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर सके.

इसे भी पढ़ें- BREAKING NEWS : जन्मदिन की पार्टी में जा रहे कोलकाता के दंपति की सड़क हादसे में मौत, बच्चा घायल

Related Articles

Back to top button