Crime NewsRanchi

थाना की नाक के नीचे किताब दुकान में चोरी, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

Ranchi: राजधानी रांची में चोरों के हौसले इतने बढ़ गये हैं कि थाना के सामने भी चोरी की घटना को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं. शहर के बीचों बीच स्थित कोतवाली थाना के सामने सरस्वती मार्केट में बीती रात उदय बुक सेंटर की छत काट कर 40 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बगल में थाना होते हुए भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.

दुकान के मालिक उदय ने बताया कि जब दिन के करीब 11:30 बजे दुकान खोला तो गल्ले में 40 हजार रुपये नहीं थे और किताब बिखरे पड़े हुए मिले. ऊपर की ओर जब देखा तो छत टूटी हुई थी. थाने में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. उसके बाद कोतवाली थाना की पुलिस चोरी की घटना की जांच में  जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें – News Wing Breaking: झारखंड कैडर के IFS अफसरों ने PRESIDENT से लगाई गुहार, कहा – सरकार की मंशा…

चोरी और सेंधमारी की घटनाएं बढ़ीं

राजधानी रांची में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग कहीं अपने घर से बाहर निकलने में भी डरते हैं. क्या पता कब चोरी हो जाये. हाल के दिनों में अगर देखा जाये तो चोरी और सेंधमारी की घटना में काफी बढ़ोतरी हुई है.

इसे भी पढ़ें- जल्द ही झारखंड में कृपा बरसने की उम्मीद! सीएम और मंत्री बाबा की शरण में तो डीजीपी ने ओढ़ा बाबा का…

चोरी करने से पहल रेकी करते हैं चोर

राजधानी रांची में इन दिनों चोरों ने चोरी तरीका बदल दिया है. चोर चोरी करने के लिए दिन और रात में घूमते हैं. जिनके मालिक या तो घर में नहीं होते हैं या किसी दूसरे स्थान पर चले जाते हैं, ऐसे ही घरों को वे टारगेट करते हैं. वह सिर्फ ज्‍वेलरी और कैश चोरी करने के लिए अपने शिकार को टारगेट करते हैं.

इसे भी पढ़ें- कुछ लोगों की मौजूदगी सीएम को है नापसंद, शक्ल देखते ही उलटे पांव मंच से लौटे

हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाएं

  • 5 अक्टूबर को सदर थाना क्षेत्र के बांध गाड़ी स्थित देवराज डिपार्टमेंट में रहने वाले आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर प्रदीप कुमार के घर में ताला तोड़कर चोरों ने 5 लाख से अधिक मूल्य के जेवरात चोरी कर ली.
  • 8 अक्टूबर को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवनाथ सिंह के घर का ताला तोड़कर लगभग 20 हजार के सामान चोरों ने चुरा लिये.
  • 8 अक्टूबर को जगन्नाथपुर के लठमार रोड नेपाली कॉलोनी स्थित रिटायर्ड डीएसपी फ्रांसिस टप्पू के घर चोरों ने ताला तोड़कर 15 हजार सहित करीब 5 लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली.
  • 15 अक्टूबर की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के सरस्वती मार्केट के उदय बुक स्टोर में चोरों ने छत काट कर 40 हजार की चोरी कर ली.

Related Articles

Back to top button