Bihar

नवादा में अपहृत किशोर को पुलिस ने छुड़ाया, मांगी थी दस लाख की फिरौती

Nawada:  नवादा जिले की पुलिस ने बीते शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की, जब नालंदा से अपहृत किशोर को सकुशल बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया. घटना के संबंध में बताया जा रहा कि किशोर के अपहरण के बाद अपहर्ताओं ने फिरौती में दस लाख रुपए की डिमांड की थी. जिसके बाद से ही पुलिस लगातार किशोर के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश में जुटी थी. जिसमें आखिरकार कामयाबी मिली.

इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

घटना को लेकर बताया गया कि नालंदा थाना के रघु बिगहा थाना के रहनेवाले कमलेश प्रसाद का 15 वर्षीय बेटा रोहित  बीते शुक्रवार दोपहर तीन बजे घर से निकला था. इसके एक घण्टे बाद चार बजे रोहित के मोबाइल से किसी शख्स ने उसके पिता को कॉल किया और अपहरण की जानकारी देते हुए छोड़ने के एवज में दस लाख रुपये फिरौती मांगा. बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही स्वजनों में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई. जिसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई. इधर, नवादा जिले के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने किशोर को बरामद कर लिया.

इसे भी पढ़ें : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के भाई के घर बदमाशों ने फेंका बम, सभी सुरक्षित

Related Articles

Back to top button