JharkhandRanchi

जनकल्याणकारी और झारखंडी हित को साधनेवाला है बजट : दीपिका

Ranchi : कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट जनकल्याणकारी और झारखंडी हित को साधनेवाला बजट है. वित्त मंत्री ने हर क्षेत्र का ध्यान बजट में रखा है. युवाओं, महिलाओं के लिए बजट में 50 से 60 प्रतिशत अधिक राशि का प्रावधान इस बजट में किया गया है. कहा कि ग्रामीण विकास, कृषि, उद्योग, ऊर्जा सरकार की प्राथमिकता में है. इसलिए इन सभी विभागों के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक राशि का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार झारखंड की जनता के भावनाओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित की है यही वजह है कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण मद में सरकार ने विशेष राशि का प्रावधान किया है. लोगों को रोजगार मिले इसलिए योजना मद की राशि में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. एक वाक्य में कहा जाये तो यह बजट झारखंड की जनता को और झारखंड को आगे ले जानेवाला बजट है.

इसे भी पढ़ें – बजट में सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय की भावना समाहित है : पूर्णिमा नीरज सिंह

Related Articles

Back to top button