ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chakradharpur : सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए की गई मां पाउड़ी की गई जंताल पूजा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Chakradharpur : चक्रधरपुर के संजीव नदी घाट पर सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए रविवार को मां पाउड़ी की जंताल पूजा की गई. इसे लेकर जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय के समीप राजबाड़ी एवं पाट-पीढ़ा से विशेष पूजा-अर्चना कर घाटयात्रा की शुरुआत की गई. गाजे-बाजे के बीच पुराना बस्ती से होते हुए मां पाउड़ी मंदिर तक घटयात्रा लाई गई. फिर संजय नदी में डुबकी लगाकर घट उठाया गया. उसके बाद देहुरी चेमटा नायक और सुजीत नायक ने मां पाउड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना की. मौके पर पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की मन्नत मांगी गई. पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न इलाके से जंताल पूजा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. इस दौरान पारंपरिक गाजे-बाजे की धुन पर व्रतधारी महिला-पुरूष बेसुध होकर झूमते रहे. पूजा के दौरान मां पाउड़ी को बलि भी दी गई. कई सामाजिक संगठनों ने निजी स्तर पर भी दर्शनार्थियों एवं व्रतियों के लिए भोग आदि की व्यवस्था की गई थी. पूजोपरांत मां के भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया. श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लोगों द्वारा खिचड़ी, चाय-बिस्कुट, मुड़ी चना आदि की व्यवस्था भी रही. शाम पांच बजे तक मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही.

इसे भी पढ़ें-JAMSHEDPUR : बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

Related Articles

Back to top button