Education & CareerJharkhandRanchi

136 बीएड कॉलेजों में 4468 खाली सीटों में एडमिशन का अंतिम मौका, 10 मार्च तक करें आवेदन

Ranchi : राज्य के सरकारी और प्राइवेट दोनों ही बीएड कॉलेजों एडमिशन की चाह रखने वाले के लिए अंतीम मौका है. 136 बीएड कॉलेजों में उपलब्ध 13,600 सीटों को भरने के लिए अब तीसरी बार काउंसलिंग की जा रही है. यह काउंसलिंग झारखंड संयुक्त परीक्षा पर्षद की ओर से ली जा रही है. बीते डेढ़ महीने से चल रही दो राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 4468 सीटें अब भी खाली हैं. इन रिक्त सीटों में एडमिशन के लिए 10 मार्च तक आवेदन करने का मौका दिया गया है.

सामान्य श्रेणी में सर्वाधिक सीटें खाली

136 बीएड कॉलेजों में रिक्त सीटों कि बात करें तो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सबसे ज्यादा सीट खाली हैं. केवल सरकारी बीएड कॉलेजों कि बात करें तो राज्य के 26 सरकारी बीएड कॉलेजों में 505 सीटें रिक्त है.

रिक्त श्रेणी के अनुसार रिक्त सीटों की संख्या …

सामान्य : 1361
एसटी प्रिमिटिव : 209
एसटी : 1064
एससी : 475
बीसी वन : 319
बीसी टू : 246
इडब्लूएस : 794
टोटल : 4468

चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू

तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए जारी किये गये मेरिट लिस्ट के आधार पर आज से चॉइस फिलिंग शुरू हो गया है. चॉइस फिलिंग 10 मार्च तक चलेगा. झारखंड संयुक्त परीक्षा पर्षद की ओर से रिक्त सीटों कि जानकारी दे दी गयी है. स्टूडेंट्स अपने पसंद के कॉलेज का चुनाव करेंगे. उनके चुनाव के बाद झारखंड संयुक्त परीक्षा पर्षद 15 मार्च को सेलेक्शन लिस्ट जरी करेगा. इस लिस्ट के आधार पर 20 मार्च तक स्टूडेंट्स को संबंधित बीएड कॉलेज में जाकर एडमिशन लेना होगा. झारखंड संयुक्त परीक्षा पर्षद के नोटिफिकेशन के अनुसार तीसरे राउंड कि काउंसलिंग में वैसे स्टूडेंट्स भी हिस्सा ले सकते हैं.

Related Articles

Back to top button