
Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाराद्वारी में एक नवजात (बच्ची) का शव मिलने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने एसआई अभिनंदन कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है. इधर, नवजात के शव को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखा है. पुलिस नवजात के परिजन की पहचान करने में जुटी हुई है. इसके लिए आस–पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. बता दे कि सोमवार रात स्थानीय लोगों ने पाया था कि कुछ कुत्ते एक नवजात को नोच रहे है. लोगों ने कुत्तों को भगाया और नवजात को बचाने का प्रयास किया पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.




