Jamshedpur

टैंकर से गैस कटिंग करते पुलिस ने तीन को दबोचा, हाइवे की है घटना

Jamshedpur : हाइवे पर टैंकर से गैस कटिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने टैंकर के चालक समेत गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. वही गैस टैंकर जब्त करते हुए कई सामान भी बरामद किए गए हैं. इसमें पन्द्रह लीटर वाला 12 पीस गैस सिलेंडर और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के अलावा लोहे का एक पाइप शामिल है. मामला धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा की है. वहां स्थित त्रिलोक होटल के पीछे पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की तो पता चला कि टैंकर चालक की मदद से गैस कटिंग का धंधा चल रहा है. इस दौरान पुलिस ने कोडरमा जिले के मरकच्चो के रहने वाले टैंकर चालक सेराज खान के अलावा कोकपाड़ा के प्रकाश नाथ और चाकुलिया के रमेश भारती को रंगे हाथ धर दबोचा. उनके खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी  पढ़ें- पत्नी को मनाने गये युवक की कर दी पिटाई, घर आकर फंदे से झूलकर दे दी जान

Related Articles

Back to top button