
Jamshedpur : बागबेड़ा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को विजय दिवस सह सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने 1971 भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को किस तरह से बड़ी हार का सामना करना पड़ा और बांग्लादेश के रूप में एक नए देश का गठन हुआ इसके बारे में जानकारी दी. संत शिरोमणि स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर ने कहा कि साधु एवं सैनिक का जीवन एक ही तरह होते हैं. साधु एवं सैनिक दोनों त्याग की प्रतिमूर्ति होते हैं. दोनों त्यागी जीवन जीते हैं. दोनों ही राष्ट्रीयता के विचार को आगे बढ़ाते हैं.
ये थे मौजूद
भारतीय जल सेना के सेवानिवृत अधिकारी राजीव रंजन सिंह, स्थल सेना के दिनेश सिंह , अखिल भारतीय हिन्दू पीठ के अधक्ष अरुण सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- चाईबासा में कांग्रेसियों ने 1971 के शहीदों को किया नमन




