Crime News

अफीम बेचनेवाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Ranchi: रांची पुलिस ने अफीम बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की रात पुलिस को जानकारी मिली कि तुपुदाना ओपी अंतुर्गत वास्तु विहार, कैंपस (हरदाग) में दो व्यक्ति अफीम गादा लेकर बेचने के फिराक मे खड़े हैं. पुलिस वास्तु विहार, कैंपस (हरदाग) के पास पहुंची तो देखा कि वास्तु विहार मेन गेट से 100 मीटर अंदर दो व्यक्ति एक मोटरसाईकिल पर बैठे हैं. जैसे ही पुलिस वाहन उनके नजदीक पहुंचा तो वे दोनों व्यक्ति मोटरसाईकिल से उतर कर भागने लगे. जिन्हें सशस्त्र बल की सहायता से पकड़ा गया. पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम कैलाश मुण्डा और सुगना मुण्डा बताया. जांच के क्रम में मोटरसाईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नं0- JH2OC-7207 के हैंडल से 1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम जब्त किया गया. पूछताछ के क्रम में उक्त दोनों व्यक्ति द्वारा बताया गया कि गादा अफीम खूंटी अपने घर से लेकर आये थे तथा ग्राहक के इंतजार में वास्तु विहार कैंपस में खड़े थे तो पुलिस द्वारा हमलोगों को पकड़ लिया गया. गिरफ्तार युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

Related Articles

Back to top button