
Ranchi : राजधानी रांची के बाल गृह में नाबालिग से यौन शोषण किया जा रहा था. यौन शोषण का आरोप सुरक्षा प्रहरी पर लगा है. इस मामले को लेकर पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए सुरक्षा प्रहरी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम शंभु लोहरा है. पंडरा थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पंडरा थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग को लालच देकर शंभु लोहरा यौन शोषण करता था. इस मामले में पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी शंभु लोहरा से पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें – लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा गिरफ्तार!



