Crime NewsJharkhandKoderma

Koderma: एक परिवार पर 1.20 करोड़ की ठगी का आरोप, शहर के कई लोगों ने की थाने में शिकायत

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के गौरीशंकर मोहल्ला वार्ड संख्या 10 में रहने वाले एक परिवार पर शहर के कई लोगों ने लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपए ठगी करने का आरोप लगाया है. इस बाबत तिलैया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है.

तिलैया पुलिस को दिए गए आवेदन में गौरीशंकर मोहल्ला रोड निवासी प्रियंका देवी ने बताया कि हेक्टर केलमन पिता स्वर्गीय जॉन केलमन एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा कमेटी संचालन करने के दौरान शहर के करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की ठगी की गई. इसके बाद परिवार के सभी लोग अचानक फरार हो गए हैं.

हालांकि कुछ दिन पहले रुपए ठगी का आरोपी हेक्टर केलमन अपनी मां एवं अपनी बेटी को लेने वापस अपने घर आया था. इसकी सूचना ठगी के शिकार हुए लोगों को मिलने के बाद लोग अलग-अलग शिफ्ट में आरोपी के घर के बाहर पहरा देने लगे और अपने रुपए की मांग करने लगे. जब 8 दिनों तक भी लोगों को उनका रूपया वापस नहीं मिला तो ठगी के शिकार हुए लोगों ने संयुक्त रूप से तिलैया पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें – नाबालिग से यौन शोषण करनेवाले आरोपी सुरक्षा प्रहरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button