
Palamu: जिले के हरिहरगंज में एनएच 98 फोरलेन के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर पिछले 1 माह से चल रहा आंदोलन रविवार की शाम समाप्त हो गया. जिला मुख्यालय से पहुंचे भू अर्जन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. साथ ही उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया. बताते चले कि गत 5 दिसंबर से ढाब विजनिवार के रैयतों का बेमियादी धरना तथा 18 दिसंबर से आमरण अनशन चल रहा था. रैयतों के आंदोलन को कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अपना समर्थन दिया था.
इसे भी पढ़ें: पलामू : कुख्यात राजू तिर्की गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार, चार पिस्टल और 5 गोलियां बरामद
रैयतों के प्रदर्शन व अनशन कार्यक्रम को आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता द्वारा पुरजोर समर्थन दिया गया था. इनके पहल पर ही रैयती की आवाज विधानसभा में उठाई गयी थी. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का काम कर रही शिवालय कंट्रक्शन कंपनी को प्रभावित रैयतों के परिजनों को अपने कार्य में रखना होगा. ऐसा नहीं होने पर वे पुरजोर आंदोलन करेंगे.

इस मौके पर छतरपुर एसडीपीओ अजय कुमार, दंडाधिकारी कामेश्वर बेदिया, हरिहरगंज सीओ बासुदेव राय, पुलिस इंस्पेक्टर सर थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, शिवालय कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ललित सोलंकी, अमित कुमार, विजय मेहता, पिंटू गुप्ता, सनोज साव, राणा पासवान, जितेंद्र कुमार, सुदामा मेहता, निर्भय कुमार, अजय मेहता, राजेन्द यादव, विनोद यादव, जितेंद्र मेहता, युगेश प्रसाद, स्तय नारायण यादव, अनिल मेहता, अरविंद मेहता, शेषनाग मेहता, कृष्णा मेहता सहित सैकड़ों की संख्या में रैयत मौजूद थे.




