JharkhandSaraikela

कार से खींच कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Saraikela: कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो में जमशेदपुर के जुगसलाई की नाबालिग को कार से खींच कर अपहरण कर दुष्कर्म किये जाने के मामले में सरायकेला और जमशेदपुर की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल 12 आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए आरोपियों में पिंटू सिंह, रमेश कुमार, साधु उर्फ वृंदावन कुमार, वीरेंद्र महली उर्फ फुची, महादेव कुम्हार, राजेश सिंह, सुकेन सिंह सरदार, महेश्वर सिंह सरदार, बद्रीनाथ सिंह सरदार, संन्यासी दास, परशुराम महली और गुनाधर महली शामिल हैं. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 10 मोबाइल फोन सहित 2000 रुपया भी बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें – #MediaWatch: 88 हजार आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व पोषण सखी के आंदोलन की खबर अखबारों से गायब

अपहरण कर किया दुष्कर्म

28 अगस्त की रात में नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में दोमुहानी नये पुल से आगे घूमने गयी थी तभी गाड़ी में कुछ खराबी आने के कारण गाड़ी कुछ देर के लिए सड़क किनारे इन लोगों ने खड़ी की थी. इसी दौरान तीन-चार युवक वहां पहुंचे और नाबालिग के दोस्त से पैसे की मांग करते हुए उससे मारपीट की. जिसके बाद 8 की संख्या में युवक मौके पर आये और सभी ने मिल कर पहले नाबालिग के दोस्त से 2000 रुपये छीन लिये और पीड़िता को जबरन खींच कर जंगल की ओर गये. वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया.

इसे भी पढ़ें – कार्रवाई: गैंगस्टर फहीम खान के बेटे सहित सात लोगों को धनबाद प्रशासन ने किया जिला बदर

लड़की को छोड़ कर फरार हुए आरोपी

लड़की के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस को देख सभी आरोपी डर गये और पीड़िता को एक आरोपी की कार से जुगसलाई स्टेशन रोड घोड़ा चौक पर छोड़ फरार हो गये.

बता दें कि पीड़िता ने प्राथमिकी में सामूहिक दुष्कर्म की बात कही थी, लेकिन अब पुलिस ने पूरे मामले में चिकित्सकीय जांच के बाद खुलासा होने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें – पलामू और गढ़वा के कई मजदूर नाइजीरिया में बने बंधक, सकुशल घर वापसी के लिए लगायी गुहार

Related Articles

Back to top button