JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : एआइडीएसओ ने अग्निपथ योजना की प्रति जलाकर जताया विरोध, करार दिया युवा विरोधी स्कीम

Jamshedpur : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआइडीओ) ने अखिल भारतीय कमिटी के आह्वान पर आर्मी में भर्ती के लिए घोषित अग्निपथ योजना के खिलाफ जमशेदपुर में विरोध-पदर्शन किया. इस दौरान साकची गोलचक्कर के समीप अग्निपथ योजना की प्रति जलाई गयी और नुक्कड़ सभा किया गया. अपने संबोधन में संगठन के झारखंड राज्य उपाध्यक्ष पतित पावन कुईला ने कहा कि 14 जून को रक्षा मंत्री ने रोजगार के क्षेत्र में एक नयी स्कीम अग्निपथ का ऐलान किया था. इसके तहत अब सेना में जवानों की भर्ती सिर्फ 4 साल के लिए होगी और उसके बाद उन्हें बाहर कर दिया जायेगा. ऐसे भर्ती किये गये जवानों को पेंशन तथा किसी अन्य तरह की सुविधाएं नहीं दी जायेगी. उन्होंने इसे युवा विरोधी स्कीम करार देते हुए कहा कि फिलहाल विभिन्न विभागों में 10 लाख पोस्ट खाली है, जबकि मौजूदा केंद्र सरकार 4 लाख नौकरियों को समाप्त कर चुकी है. यह सरकार की कारगुजारियों को दर्शाता है. संगठन की ओर से सरकार से अग्निपथ स्कीम को वापस लेते हुए सरकारी संस्थानों में स्थाई नियुक्ति करने की मांग की गयी.

इन्होंने भी रखें विचार
मौके पर एआइडीएसओ के झारखंड राज्य अध्यक्ष सुशांत सरकार, राज्य उपाध्यक्ष रूपा सरकार, जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा, नगर सचिव सविता सोरेन, उपाध्यक्ष बबीता सोरेन, कामेश्वर प्रसाद सहित अन्य ने भी अपने विचार रखें. सभा को सफल बनाने में देवा मुखी, गौतम महतो, राजू कुमार, बलराम बेरा, झरना महतो काजल कुमारी के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा.

ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करने के लिए चुराता था बाइक, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button