
Ranchi : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा टोक्यो 2020 में भाग लेनेवाले खिलाड़ियों, कोच, पदाधिकारियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक भी शामिल हुए थे. इसके लिए उन्हें प्रेसिडेंट औऱ पीएम कार्यालय ने निमंत्रण दिया था. रांची वापस लौटने पर मंगलवार को मधुकांत पाठक के अपने अनुभव साझा किये.
बताया कि 14 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चाय पर सभी के साथ मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया. 16 अगस्त को पीएम ने अपने आवास पर बारी-बारी से सभी से मुलाकात की.
उन्होंने सभी से बातें कर उनकी हौसला अफजाई की. विजेता खिलाड़ियों को विशेष बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
सरकार के इस तरह के प्रयासों से खेल, खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा संदेश गया है. आने वाले समय में भारतीय टीम और अच्छा प्रदर्शन करेगी.
इसे भी पढ़ें :Terrorist Attack : कश्मीर के कुलगाम में भाजपा नेता जावेद अहमद डार की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की
खुलेंगे संभावनाओं के द्वार
मधुकांत पाठक के मुताबिक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा खिलाड़ियों, कोच, टीम के लिए आयोजित कार्यक्रम के दूरगामी परिणाम होंगे. दोनों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर खुशी जतायी. खास कर भारतीय एथलेटिक्स टीम के प्रदर्शन पर कहा कि इससे सभी देशवासी खुश हैं.
सरकार के इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और खेल से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कर्मियों का मनोबल बढ़ता है. भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है.
इसे भी पढ़ें :हेमंत सरकार के खिलाफ अब सड़कों पर मुहिम तेज करेगी भाजपा, 21 अगस्त को सभी प्रखंडों में बनेगी मानव श्रृंखला
झारखंड से ओलंपिक में भागीदारी
23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करनेवाले सभी खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर एवं अधिकारियों को भारत सरकार द्वारा 14 अगस्त को राष्ट्रपति भवन, 15 अगस्त को लाल किला पर आयोजित राष्ट्रीय झंडोत्तोलन एवं 16 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित किया गया था.
झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स टीम के मैनेजर रहे डॉ मधुकांत पाठक ने सभी कार्यक्रमों में शिरकत की.
ज्ञातव्य है कि हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह भी टोक्यो ओलंपिक में डेलीगेट के रूप में शामिल हुए थे. इसके अलावा सलीमा टेटे और निक्की प्रधान (दोनों हॉकी) और तीरंदाज दीपिका कुमारी ने भी खेल स्पर्धाओं में शिरकत की थी.
इसे भी पढ़ें :पश्चिमी सिंहभूम में राशन कार्डधारकों को 8 महीने से राशन नहीं, सरकार से फरियाद




