
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया कि वह ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया एकाउंट्स छोड़ने पर विचार कर रहे हैं.
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘इस रविवार को फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने की सोच रहा हूं. इस बारे में आपको जानकारी दूंगा.’
This Sunday, thinking of giving up my social media accounts on Facebook, Twitter, Instagram & YouTube. Will keep you all posted.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2020
इसे भी पढ़ेंः#BJP MLA ढुल्लू महतो पर एक और मामला दर्ज: जमीन हथियाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
मोदी के इस ट्वीट के कुछ ही मिनट के भीतर सोशल मीडिया पर #NOSir ट्रेंड करने लगे और लोग उनसे सोशल मीडिया नहीं छोड़ने की अपील करते नजर आए.
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया खास तौर पर ट्विटर पर सक्रिय रहते है. ट्विटर पर मोदी के पांच करोड़ 33 लाख, फेसबुक पर चार करोड़ 40 लाख और इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स हैं.
इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर तीन करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हैं. मोदी ट्विटर पर पांच करोड़ फॉलोअर्स को पार करने वाले पहले भारतीय हैं.
कांग्रेस का कटाक्ष
कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया से अलग होने का संकेत देने पर कटाक्ष किया और पार्टी के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया ‘‘नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं.’’
Give up hatred, not social media accounts. pic.twitter.com/HDymHw2VrB
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 2, 2020
प्रधानमंत्री के ट्वीट पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘सम्मानीय प्रधानमंत्री जी, आपसे आग्रह है कि आप उन ट्रोल्स की फौज को यह सलाह दीजिये जो आपके नाम पर लोगों को हर सेकेंड अपशब्द कहते हैं और धमकी देते हैं! आभार,भारत का नागरिक.’
लोगों ने पीएम से सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार करने से जुड़ा ट्वीट आने के कुछ ही देर के अंदर इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले बहुत से लोगों ने उनसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं छोड़ने का अनुरोध किया और इस दौरान माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर #NoSir ट्रेंड कर रहा था.
करीब एक घंटे में उनका ट्वीट 26,000 बार रीट्वीट किया गया और इस दौरान लगभर हर सेकेंड लोग इस पर कमेंट कर रहे थे.
इसे भी पढ़ेंःहाल- ए –खूंटी : जहां ज्यादा सुरक्षा, वहीं हो रही अफीम की खेती
#NoSir
No Sir, you r the only hope for us, pls dont do this, we were here only for You, pls Sir drop this thought of leaving all your social media flatforms pic.twitter.com/fhW1xUZCFy— Naresh Dxs 🍀 (@DxsNaresh) March 2, 2020
कुछ ही मिनटों में ट्विटर पर ‘नो सर’ ट्रेंड करने लगा और लोग प्रधानमंत्री के इस विचार पर कहीं चौंकते तो कहीं भ्रम में दिखे.
इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले बहुत से लोगों ने उनसे सोशल मीडिया नहीं छोड़ने का अनुरोध किया.
एक व्यक्ति ने ट्वीट किया, ‘मोदी जी पूरी दुनिया में लोग आपसे प्यार करते हैं. अगर आप चाहते हैं तो सोशल मीडिया से कुछ वक्त के लिए ब्रेक ले लीजिए लेकिन नो सर, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आपको सोशल मीडिया नहीं छोड़ना चाहिए.’
Here’s the testimony of PM Modi’s international popularity not just on social media but in Print media too.
Grabbing the headlines globally,Modi becomes synonym for India for the world.#NoModiNoTwitter #NoSir #TuesdayMotivation #TuesdayThoughts
pic.twitter.com/DfLRWEyQiU— Geetika Swami (@SwamiGeetika) March 3, 2020
कुछ लोगों ने तो बाकायदा यह जानना चाहा कि वह सोशल मीडिया छोड़ने का मन क्यों बना रहे हैं.
एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया,‘‘ मैं नरेन्द्र मोदी का प्रशंसक हूं. अगर मोदी जी छोड़ते हैं तो मैं भी इसे छोड़ दूंगा.’’
एक ने ट्वीट किया,‘‘ नो सर…. हम जानते हैं कि आप सोशल मीडिया के दुरुपयोग से निराश हैं लेकिन हमें आपकी जरूरत है.’’
ट्विटर पर इस संबंध में न सिर्फ संदेशों की बाढ़ आ गई बल्कि इस पर मीम्स भी आने लगे.
Modiji thinking to give up on social media.
Meanwhile indians : pic.twitter.com/QIr5Qn0H4N
— UMESH TIWARI (@umeshtiwari107) March 2, 2020
एक मीम में,‘‘सोशल मीडिया के सभी मंचों पर लोग मोदी से कह रहे हैं: जाने नहीं देंगे तुझे..साथ में थ्री ईडियट्स के इस मशहूर गाने का स्नैपशॉट भी लगाया गया है.
इसे भी पढ़ेंःटेरर फंडिंग मामले में पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के दो सहयोगियों को एनआइए ने किया गिरफ्तार
नया आइडिया ला रहे प्रधानमंत्री ?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने की बात कर प्रधानमंत्री मोदी ने सनसनी फैला दी है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहनेवाले मोदी के इसे छोड़ने की बात से कई तरह के कयास भी लगाये जा रहे हैं. चर्चा ये भी है कि हो सकता है कि पीएम कोई ‘इनोवेटिव आइडिया’ लेकर आएंगे.
हो सकता है भारत सरकार की ओर से कोई नया सोशल प्लेटफॉर्म लाया जाए. इन अटकलों पर भारतीय जनता पार्टी के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि दुनिया भर में शायद कम ही राजनेता होंगे जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस तरह बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया गया होगा.
अमित मालवीय ने कहा, प्रधानमंत्री क्या सोच रहे हैं इस बारे में अभी अटकलें लगाना उचित नहीं होगा. पीएम क्या कहना चाहते हैं, उनकी मंशा क्या है, इसके लिए हमें रविवार तक इंतजार करना चाहिए.
इसे भी पढ़ेंःकार्य में लापरवाही के कारण निगम के टाउन प्लानर मनोज कुमार हटाये गये, गजानंद राम को शोकॉज नोटिस




