
Dhanbad: बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. भाजपा विधायक पर एक के बाद एक मामले दर्ज हो रहे हैं.
इसी कड़ी में सोमवार को बरोरा थाना में कतरास निवासी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने लेडीडुमर में 15 डिसमिल जमीन पर कब्जा करने, उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने तथा जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर कावाने का आरोप लगाया गया है. इस बाबत सोमवार की देर रात बरोरा थाना में शिकायत दर्ज की गयी है.
इसे भी पढ़ेंःटेरर फंडिंग मामले में पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के दो सहयोगियों को एनआइए ने किया गिरफ्तार
2008 में खरीदी थी जमीन
बरोरा थाना में विधायक ढुल्लू महतो, सुभाष सिंह तथा विधायक के 10 से 12 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता राजीव श्रीवास्तव ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह प्रियदर्शनी रोड कतरास का रहने वाला है.
2008 में लेडीडुमर में बरवाडीह निवासी चारु देवी से खाता संख्या 118, प्लॉट 8 प्लॉट, खाता संख्या 8 प्लॉट संख्या 501 रकवा 15 डिसमिल जमीन पत्नी नीतू रानी और छोटा भाई अमित लाल के नाम से खरीदी थी. 2013 -14 में विधायक ढुल्लू महतो तथा उसके समर्थकों द्वारा उनकी जमीन तथा आसपास की जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण किया जाने लगा. विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दे डाली.
पिस्तौल सटा कहा– दोबारा जमीन पर दिखा तो मारकर फेंक दूंगा
राजीव श्रीवास्तव ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वे चहारदीवारी निर्माण का विरोध करने पहुंचे तो ढुल्लू के समर्थकों ने कहा कि अब इस जमीन को भूल जाओ. अब यह मेरी जमीन है. इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मार देने की धमकी भी दी.
शिकायतकर्ता का कहना है कि 2019 में उसने मामले की शिकायत विधायक के पास जाकर भी की, लेकिन विधायक ने उनसे उस जमीन को भूल जाने की सलाह दी. इस दौरान विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों ने राजीव श्रीवास्तव पर पिस्तौल सटा दी. और कहा कि दोबारा जमीन पर दिखना नहीं. वर्ना मारकर फेंक दिया जायेगा. उन्होंने बताया है कि यह जमीन 15 लाख रुपये की है. लेकिन विधायक ने इस पर फ्री में कब्जा कर लिया है.
वहीं बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल ने कहा कि विधायक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. जमीन विवाद मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ेंःहेमंत सरकार का श्वेत पत्रः रघुवर सरकार की इन नीतियों से हुआ सरकारी खजाने का बेड़ा गर्क




