
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट का बहुप्रतिक्षित विस्तार 7 जुलाई को कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, मोदी 2.0 का पहला विस्तार बुधवार को सुबह 11 बजे होगा. जानकारी हो कि अभी कैबिनेट में 28 मंत्री पद खाली हैं. ऐसा माना जा रहा है कि 17-22 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है.
सूत्रों के मुताबिक मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ कैबिनेट विस्तार के लिए विभिन्न नामों पर विचार करने के लिए पिछले दो दिनों से बैठकें की हैं.
इसे भी पढ़ें :केंद्रीय सचिव 7 जुलाई से ग्रामीण विकास की योजनाओं का जानेंगे हाल
इनके नामों की है चर्चा
बिहार से कुछ नेताओं को मंत्री पद मिलने की उम्मीद है. इनमें लोजपा से सांसद पशुपति कुमार पारस और JDU के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है. बिहार से 2-3 नामों की चर्चा है.
वहीं उत्तर प्रदेश से अपना दल की अनुप्रिया पटेल का नाम सबसे आगे है. अनुप्रिया पिछले महीने दिल्ली जाकर गृह मंत्री अमित शाह से भी मिली थीं. उनके अलावा वरुण गांधी, रामशंकर कठेरिया, अनिल जैन, रीता बहुगुणा जोशी, जफर इस्लाम के नाम की भी चर्चा है.
इसे भी पढ़ें :लालू ने महंगाई पर मोदी सरकार पर बोला हमला, अपराध पर सीएम नीतीश को भी घेरा
ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रेस में
मध्य प्रदेश: राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में अहम रोल निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी कैबिनेट का नया युवा चेहरा बन सकते हैं. उनके अलावा जबलपुर से भाजपा सांसद राकेश सिंह का भी नाम है. मध्य प्रदेश से 1-2 नामों की चर्चा कैबिनेट विस्तार के लिए है.

महाराष्ट्र से भाजपा सांसद हिना गावित को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है. उनके अलावा भूपेंद्र यादव, पूनम महाजन और प्रीतम मुंडे का नाम भी चर्चा में है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : लॉकडाउन में बढ़ी पेंशनधारियों की संख्या, एक माह में जुड़े 1104 लाभुक
3 पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक डिप्टी CM की चर्चा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को भी केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है.
तीरथ सिंह रावत ने 2 दिन पहले 3 जुलाई को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. इनके अलावा बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें :ये ‘ जेलरानी ’ है खतरनाक, 11 कैदियों से बनाये सेक्सुअल रिलेशन, जानें क्या मिली सजा
लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग नामग्याल को मिल सकता है मौका
इनके अलावा लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग नामग्याल, उत्तराखंड से अजय भट्ट या अनिल बलूनी, कर्नाटक से प्रताप सिन्हा, पश्चिम बंगाल से जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर या निसिथ प्रामाणिक, हरियाणा से बृजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कासवान, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, दिल्ली से परवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी का नाम भी शपथ लेने वालों में हो सकता है.

इनका कट सकता है पत्ता
अभी मध्य प्रदेश से मोदी कैबिनेट में 4 मंत्री हैं. नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, थावर चंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते. कुलस्ते या थावर चंद में से किसी एक को मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है.
ज्यादा चर्चा 73 साल के थावर चंद के नाम की है, जो 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार उनकी कैबिनेट में शामिल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :सदर अस्पताल में थर्ड वेव से निपटने की तैयारी, ऑक्सीजन प्लांट से अगले हफ्ते से होगी सप्लाई




