JharkhandJharkhand PoliticsRanchi

पीएम मोदी ने 8 वर्षों में भारत को विश्व पटल के केंद्र बिंदु पर खड़ा किया: अजय मिश्रा

Ranchi: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के राष्ट्रव्यापी सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा,रांची महानगर–जिला के तत्वावधान में रांची के ईस्ट जेल रोड स्थित बीर बिरसा नगर में महिला लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा,रांची महानगर के अध्यक्ष श्रीमती अनिता वर्मा एवं मंच संचालन भाजपा,रांची महानगर के अध्यक्ष श्री वरुण साहू ने किया.

सम्मेलन में मुख्य रूप से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा,रांची के विधायक सीपी सिंह,कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक गणेश मिश्रा, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आर्ती कुजूर, बलराम सिंह,अशोक बड़ाइक एवं रवि मुंडा, आनंद वर्मा उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:‘मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल’ पुस्तिका का हुआ विमोचन, बाबूलाल मरांडी ने कहा- कार्यकर्ता जन जन के बीच लेकर जायें उपलब्धियां

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए सफलतम 8 वर्ष पूरे कर लिए हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है. श्री मिश्रा ने कहा कि 2014 के पूर्व देश में ऐसा लगता था की यह देश कैसे आगे बढ़ेगा लेकिन, मोदी जी ने अपनी कर्तव्यनिष्ठता एवं ईमानदारी से महज 8 वर्षों में भारत को विश्व पटल के केंद्र बिंदु में लाकर खड़ा कर दिया है.

उन्होंने कहा कि मोदी जी का 8 वर्ष का कार्यकाल सेवा, समर्पण एवं गरीब कल्याण के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा. उन्होंने कहा कि चाहे महिला सशक्तिकरण की बात हो या उनकी सम्मान की हर क्षेत्र में मोदी जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर कार्य किया.

इसे भी पढ़ें:सीएम हेमंत ने सर्वजन पेंशन योजना का किया शुभारंभ, कहा- हर महीने पांच तारिख तक दे पेंशन, नहीं तो अधिकारी होंगे दंडित

प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त बिजली, सौचाल्य की बात हो या आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों का इलाज हो मोदी जी ने हर योजना पंडित दिन दयाल जी के दर्शन के अनुरूप बनाया एवं धरातल पर उतारने का कार्य किया. यही कारण है की आज मोदी जी दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय नेता हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी जी के 8 वर्ष के कार्यकाल को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया.

विधायक सीपी सिंह ने कहा की भाजपा के शासन काल में विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है. राज्य के तत्कालीन रघुवर सरकार ने मोदी जी की नीतियों को धरातल पर उतारने का कार्य किया था, लेकिन राज्य की वर्तमान सरकार के आते ही राज्य विकास के पैमाने पर पिछड़ रहा है.

कार्यक्रम के संयोजक गणेश मिश्रा ने कहा की मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है. कार्यक्रम में राजधानी के सभी 17 मंडलों से महिला लाभार्थी एवं पार्टी कार्यकर्ता बड़ी तादाद में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें:आभूषण व्यापारी के अंतिम संस्कार में पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता, डीजीपी को अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दिया निर्देश

Related Articles

Back to top button