JharkhandLead NewsRanchi

पीएम मोदी ने दी झारखंड को 15 एकलव्य आवासीय विद्यालयों की सौगात

Ranchi : पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है. पहली बार केंद्र सरकार ने झारखंड सहित देश के जनजातीय समुदाय को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कई सौगात दी है. भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन में प्रधानमंत्री ने देश को 50 एकलव्य आवासीय मॉडर्न विद्यालय की सौगात दी है. इनमें अकेले झारखंड के हिस्से 15 विद्यालय आये हैं. सभी विद्यालय आदिवासी बहुल पिछड़े इलाके में हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Delhi Air Pollution: प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार पूर्ण लॉकडाउन को तैयार, जानें क्या कहा सुप्रीम कोर्ट में

प्रधानमंत्री ने भोपाल से सभी एकलव्य मॉडर्न आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया. झारखंड के जिन 15 एकलव्य मॉडर्न आवासीय विद्यालय का शिलान्यास हुआ उसमें लोहरदगा जिला के बांद्रा, कैरो, पेशरार और सेन्हा, लातेहार जिला के बरवाडीह और गारू, पाकुर जिला के पकुरिया, रांची जिला के अनगड़ा और लापुंग, वेस्ट सिंहभूम के मनोहरपुर, नोअमुंडी, सोनुआ और टाटानगर शामिल हैं. बता दें कि 2022 तक 50 प्रतिशत से ज्यादा जनजातीय आबादी वाले सभी प्रखंडों में एकलव्य आवासीय विद्यालय की स्थापाना की जाएगी. एक विद्यालय के निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे. जिसमें कक्षा छह से बारहवीं तक पढ़ाई होगी. प्रत्येक विद्यालय में 480 छात्रों के रहने-पढ़ने की व्यवस्था होगी.

 

इसे भी पढ़ें : रेलयात्री ध्यान दें ! अगले 7 दिनों तक 6 घंटों के लिए बाधित रहेंगी टिकट बुकिंग-रिजर्वेशन से जुड़ी सेवाएं, जानें वजह

झारखंड जैसे जनजातीय बहुल इलाके में एकलव्य आवासीय विद्यालय की सौगात देने के लिए एनपीसीसी के पूर्वांचल जोन रांची के जोनल मेनेजर अमित कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के इन क्षेत्रों में एकलव्य आवासीय विद्यालय के खुलने से जनजातीय समुदाय के छात्र-छात्राओं में शिक्षा का अलख जगेगा.

इसे भी पढ़ें : रिम्स में डॉक्टर हैं पर स्टॉफ नहीं, कैसे होगी मरीजों की सेवा

Related Articles

Back to top button