Read Next
24/11/2025
पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र देओल, पीएम ने जताया शोक
20/05/2024
संजय लीला भंसाली ने ‘हीरामंडी’ के हिट होने के बाद ‘लव एंड वॉर’ के लिए तैयार किया गाना, बोले- इसके बिना अधूरी होगी फिल्म
25/08/2023
69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का एलान, अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट व कृति सैनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
02/08/2023
हम दिल दे चुके सनम-लगान व देवदास जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, पैसों की तंगी से थे परेशान
15/07/2023
नहीं रहे ‘लापतागंज के चौरसिया’, एक्टर अरविंद कुमार की हार्ट अटैक से मौत
01/07/2023
‘आदिपुरुष’ विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनोज मुंतशिर व फिल्म के निर्माता-निर्देशक को किया तलब, बनवाई कमिटी
28/06/2023
आदिपुरुष’ विवाद के बीच, रामानंद सागर की ‘रामायण’ अगले सप्ताह से टीवी पर होगी वापसी, जानें कब और कहां देखें
18/06/2023
फिल्म आदिपुरुष के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
05/06/2023
नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, 78 की उम्र में गूफी पेंटल में ली अंतिम सांस
30/04/2023
Ranchi: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नितिन चंद्रा की मैथिली फिल्म “जैक्सन हॉल्ट” का ट्रेलर लॉन्च
Back to top button
Mumbai : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायोपिक फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को घोषणा किया कि लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के एक दिन बाद 24 मई को विवेक ओबेरॉय अभिनीत यह फिल्म देशभर में रिलीज होगी.
‘पीएम नरेंद्र मोदी’ नाम की इस फिल्म को पहले 11 अप्रैल को रिलीज किया जाना था लेकिन चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देते हुये इस पर प्रतिबंध लगा दिया. पिछले महीने अपने आदेश में, चुनाव आयोग ने चुनाव अवधि के दौरान यह कहते हुये फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था कि ऐसी कोई भी फिल्म जो किसी भी राजनीतिक इकाई या व्यक्ति को लाभ पहुंचाती है, उसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ेंःएडीजी अनुराग गुप्ता को झटकाः झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, आयोग के निर्देश को ठहराया सही
चुनाव परिणाम के तुरंत बाद फिल्म होगी रिलीज
फिल्म रिलीज होने के एक दिन पहले चुनाव आयोग का आदेश आया था. निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी चलेगी. सिंह ने एक बयान में कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हम देश के कानून का सम्मान करते हैं.
फिल्म के बारे में बहुत सारी चर्चाओं और उत्साह के बाद, हमने लोकसभा चुनाव परिणाम के तुरंत बाद फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि हम अब 24 मई 2019 को अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःराहुल की रैली में आदिवासी महिलाओं ने लगाए मोदी जिंदाबाद के नारे, पूछा- हमारे नारे को नोट किया या नहीं
महज चार दिनों के लिए होगा फिल्म का प्रचार
ऐसा पहली बार है जब किसी फिल्म का प्रचार महज चार दिन के लिए होगा. मुझे उम्मीद है कि अब किसी को भी फिल्म से कोई समस्या नहीं है और हम इस बार रिलीज की उम्मीद कर रहे हैं.
उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बोमन ईरानी, मनोज जोशी, प्रशांत नारायणन, जरीना वहाब, बरखा सेनगुप्ता और दर्शन कुमार भी हैं. सुरेश ओबेरॉय और आनंद पंडित फिल्म के सह-निर्माता हैं.