
Ranchi: पीएम जनमन योजना से झारखंड जनजातीय क्षेत्रो में पहले चरण में 60 किमी ग्रामीण सड़क बनायी जायेगी. प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना से 60 किमी रोड निर्माण की योजना की स्वीकृति दी गयी है. झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी इसके निर्माण की योजना तैयार कर रहा है, कई इलाकों में सर्वे भी हुआ है. खूंटी के ग्रामीण इलाकों में भी पहले चरण में सड़क विकसित की जायेगी. इसका सर्वे चल रहा है, इंजीनियरों की टीम लगातार आदिवासी व जनजातीय बहुल क्षेत्रों का दौरा कर रही है.
इसे भी पढ़ें: पीएम जनमन योजना: आवास निर्माण के लिए चार किश्तों में मिलेंगे दो लाख रुपये
खराब सड़कों को भी अविलंब ठीक किया जायेगा, वहीं कनेक्टिविटी की दृष्टि से नये सड़क निर्माण की स्वीकृति दी जायेगी. बता दें कि, केंद्र सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में पीएम जनमन योजना से विकास कार्य किए जाने है, प्रत्येक जनजातीय बहुल क्षेत्रों व गांव में सड़क आवास निर्माण सहित अन्य योजना का क्रियान्वयन किया जाना है.




