
Ranchi: प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान बैच 2 से झारखंड की 23 सड़कों की स्वीकृति भी मिल गयी है. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति 16 मार्च को ही दी है.
69.70 करोड़ की योजना की मंजूरी दी गयी है. इसके तहत 23 रोड का निर्माण कराया जायेगा जो आदिम जनजाति क्षेत्र में पड़ते हैं. इन सड़कों के बनने से सुदूर गांवों में रोड नेटवर्क तैयार होगा जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा.
ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी इसके निर्माण की स्वीकृति देकर काम प्रारंभ करायेगा. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आचार संहिता लगा हुआ है ऐसे में जून माह में टेंडर इत्यादि की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके बाद काम प्रारंभ होगा.
इन क्षेत्रों में बनेगी सड़क
- गुमला- प्रखंड विशुनपुर- टूटवा से कोजाम मोड़ से भेटीपथा.
- बह्रमदेव से हाकाटोंग से तिरकोना रोड.
- टूटवा-कोजाम रोड से जवाडीह.
- आवासीय स्कूल से सखुआपानी से पोलपोल पथ.
- प्रखंड-चैनपुर- मारवा कुकुरंजा रोड.
- काठीपथ रोड से असुरटोली.
- बारडीह से पक्करबाना.
- डुमरी से कोवाना.
- कटरीकोना-असुरटोली रोड से असुरटोली.
- लुरू-कुटमा आरसीपीएलडब्लूई रोउ को कुटवां-असुरटोली
- बसना रोड से तिवारी पथ.
- कुकुरंजा से होलदीकोना.
- प्रखंड- डुमरी- कुदार से कोरवाटोली.
- डुमरी से लिटियाचुआ से कोरवाटोली.
- आरइओ रोड डोभरी से कोरवाटोली.
- डुमरीटोली से डुमरापानी, कोरवाटोली
- प्रखंड- घाघरा- मारगोमोड़ से बिरूपानी
- रूखीशत पथ से घुंधरू पथ.
- सलगी से भूईयांटोली.
- सलगी-भूईयांटोली से हुरडुबा.
- गुमला सदर- कोयो से हरीनाखद रोड.




