JharkhandLead NewsRanchi

कोरोना का असर : रांची में पीएम आवास योजना ग्रामीण की कार्यशाला स्थगित

Ranchi : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना की कार्यशाला को स्थगित कर दिया गया है. 10 व 11 जनवरी को आयोजित इस कार्यशाला को अब कोरोना संक्रमण की स्थिति देने के बाद ही आयोजित किया जायेगा. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस आशय का सूचना राज्य सरकार को दे दी है.

इसे भी पढ़ें : कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकों को मिलेगा ट्रैवलिंग एलाउंस, अधिसूचना जारी

मंत्रालय ने पीमए आवास योजना के लिए अन्य क्षेत्रों में भी होने वाले वर्कशॉप को रद किया है. बता दें कि कोरोना का असर झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में भी दिख रहा है. सभी बड़े अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये जा रहे हैं. ऐसे में वर्कशॉप करना मुश्किल होगा. पूर्वी क्षेत्रों के राज्यों की कार्यशाला में बिहार,उड़ीसा,उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल के ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारियों को शामिल होना था. भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव सहित कई पदाधिकारी भी इस वर्कशॉप में शामिल होते. कई जिलों में योजना के निरीक्षण की तैयारी की जा रही थी.

इसे भी पढ़ें : UGC : डिजीलॉकर में रखे सर्टिफिकेट भी मान्य दस्तावेज

Related Articles

Back to top button