
Jamshedpur : कृषि कानूनों को वापस लेने पर प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है और धन्यवाद दिया है. कहा कि कृषि कानूनों को वापस करने की मांग को लेकर देश के किसान 14 माह से आंदोलन कर रहे थे. मामला देश के सर्वोच्च न्यायालय के पास फैसले को लेकर लंबित था. पंजाब, हरियाणा, यूपी में भाजपा के सांसद, मंत्री, विधायक भी सार्वजनिक तौर पर विरोध कर रहे थे. सरकार झुकने को कतई तैयार नहीं थी. आंदोलन के दौरान लगभग आठ सौ किसान शहीद हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- रंगदारी नहीं देने पर घर में घुसकर की तोड़-फोड़, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम




