
Ranchi/khunti: खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एरिया कमांडर का नाम विश्राम कोनगाड़ी उर्फ मोटा है. पुलिस ने उसे रनिया थाना क्षेत्र के उड़ीकेल बड़काटोली से उस समय एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया जब वह लेवी वसूलने को लेकर किसी नक्सली कांड को देने की फिराक में था. लेकिन उससे पहले ही एसपी के निर्देश पर तोरपा के एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा. गिरफ्तार एरिया कमांडर के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, पीएलएफआई का पर्चा और चंदा रसीद बरामद किया गया है. उसके खिलाफ खूंटी व सिमडेगा के विभिन्न थाना में रंगदारी,लेवी वसूलने व आर्म्स एक्ट समेत कई नक्सली कांडों के 11 मामले दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ टॉस्क फोर्स की कार्रवाई में 11 ट्रैक्टर जब्त




