JharkhandLead NewsRanchi

राज्य की छोटी नदियों को भी नमामि गंगे परियोजना में मिले जगह, केंद्र से आग्रह

Ranchi: राज्य सरकार ने गंगा नदी के अतिरिक्त छोटी-छोटी नदियों को भी नमामी गंगे परियोजना से जोड़ने का आग्रह केंद्र सरकार से किया है. नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार ने इस संबंध में कहा है कि केन्द्र सरकार के नमामि गंगे योजना का लाभ उन राज्यों को ज्यादा मिलता है जहां गंगा का क्षेत्र ज्यादा है. झारखंड में क्योंकि मात्र 80 किमी ही गंगा क्षेत्र है इसलिए हमारी अन्य सहायक नदियों को इस योजना से जोड़ा जाये. चूंकी ये सभी नदियां गंगा में ही अपना जल छोड़ती है इसलिए इसका फायदा गंगा के जल को स्वच्छ व अविरल बनाए रखने में मिलेगा.

इन शहरों से गुजरने वाली नदियों के प्रबंधन पर जोर

झारखंड के शहरों से होकर बहने वाली नदियों को नमामि गंगे परियोजना के तहत शहरी नदी प्रबंधन कराने का प्रयास चल रहा है. जल्द इसका असर झारखंड के कई शहरों से गुजरनेवाली नदियों पर दिखेगा. प्रथम चरण में रांची, धनबाद, आदित्यपुर, चास तथा साहिबगंज व राजमहल में शहरी नदी प्रबंधन के तहत गंगा, दामोदर, खरकई, हरमू व स्वर्णरेखा नदी का प्रबंधन किया जाएगा. इस प्रबंधन के तहत इन नदियों के जल को स्वच्छ बनाकर अविरल धारा बहता रहे यह सुनिश्चित होगा तथा इसके साथ साथ वहां रीवर फ्रंट डेवलपमेंट,पार्क डेवलपमेंट,प्लांटेशन इत्यादि गतिविधियों को बढ़ावा देकर एक ईको फ्रेंडली वातावरण विकसित किया जायेगा. इन नदियों के अलावा अन्य सहायक नदियों को भी नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जोड़ने की योजना बनायी जा रही है.

Related Articles

Back to top button