
Patna : पीके के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर रविवार को जदयू में शामिल हो गये. बता दें कि पटना में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व सीएम और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को पार्टी की सदस्यता दिलाई. पार्टी की बैठक सीएम नीतीश कुमार के आवास पर हुई. प्रशांत किशोर (41) के राजनीति में आने की अटकलें लगातार चल रही थीं. रविवार को इसकी पुष्टि भी हो गयी. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ थे. साथ ही वे बिहार में 2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम कर चुके हैं. प्रशांत किशोर का नाम एक समय में चुनाव में जीत की गारंटी माना जाता है.
इसे भी पढ़ें : पटना : नीतीश ने शराबबंदी की समीक्षा के लिए की उच्चस्तरीय बैठक
प्रशांत किशोर ने 2014 में भाजपा के प्रचार को मोदी लहर में बदल दिया था
प्रशांत किशोर ने 2014 के चुनाव प्रचार में भाजपा के प्रचार को मोदी लहर में बदल दिया था. इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद जदयू –राजद-कांग्रेस महागठंबधन को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मतभेद की खबरें आने के बाद किशोर ने राजग और भाजपा का साथ छोड़ा था. 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में राजद+जदयू+कांग्रेस महागठबंधन के लिए प्रचार की कमान संभाली और चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई.
बक्सर जिले के निवासी प्रशांत किशोर की जदयू में चुनाव से ठीक पूर्व हुई इंट्री ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज कर दी है. बता दें कि प्रशांत किशोर को नीतीश ने अपनी सरकार में कैबिनेट मंत्री के दर्जा दिया था. खबर है कि प्रशांत किशोर बक्सर सीट से राजग के उम्मीदवार बनेंगे.




