Corona_UpdatesJharkhandRanchi

14 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण, मंत्री बादल ने कहा- 2.40 लाख वैक्सीन उपलब्ध, सामने आयें युवा

Ranchi: राज्य में 14 मई से 18 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है. इसे सफल बनाने की अपील कृषि मंत्री बादल और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने लोगों से की है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए इमसें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया है.

इसे लेकर कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बादल की अध्यक्षता में गठित समिति की गुरुवार को बैठक भी हुई. बादल ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक टीकाकरण का लाभ पहुंचे, इसे लेकर पार्टी स्तर पर भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

राज्य में युवाओं के लिए अभी 2 लाख 40 हजार से अधिक वैक्सीन उपलब्ध है. जल्द ही केंद्र सरकार तथा विभिन्न कंपनियों के माध्यम से वैक्सीन मिल जाने की संभावना है. युवा वर्ग बढ़ चढ़कर वैक्सीनेशन के लिये सामने आयें.

इसे भी पढें :सरकार का ऐलान- अगले हफ्ते से रूसी वैक्सीन स्पूतनिक बाजार में उपलब्ध होगी

कांग्रेसी सांसद, विधायक भी टीकाकरण के लिये चलायेंगे अभियान

बादल के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को विभिन्न जिलों की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. वे खुद भी लगातार सभी के संपर्क में हैं. कांग्रेस के सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद खुद भी टीका ले रहे हैं. साथ ही अपने क्षेत्र के लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

इसे भी पढें :कटहल जैसा सिर ले पैदा हुआ बच्चा, डॉक्टर बोले नहीं बचेगा, जानिये 8 सर्जरी के बाद कौन सा बर्थडे मनाया 

टीकाकरण और कोरोना से लड़ाई में भाजपा दे साथ

सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को वीडियो जारी करते हुए युवाओं से अपील की कि वे अभी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को सामने आयें. अभी कोरोना से सबसे बड़ी रहात टीकाकरण से ही है. डब्लूएचओ की मानें तो आने वाले समय में 12 साल से ऊपर का भी टीकाकरण होगा.

सुप्रियो ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना काल में भाजपा शासित राज्यों की पोल पूरे देश में खुल गयी है. मध्य प्रदेश, बिहार, यूपी में लोगों के मरने के बाद उनकी लाश को सीधे गंगा में और नदियों में फेंक दिया जा रहा. यह अमानवीय कृत्य है.

जीवनरेखा समझी जाने वाली नदियों को प्रदूषित किया जा रहा. यह अक्षम्य अपराध है. प्रदेश में भाजपा कोरोना से लड़ाई में मदद की बजाये अफवाह फैला रही है और सांप्रदायिकता फैला रही.

कई जगहों पर 13 से 16 मई के बीच के समय को गैप बता रही. वास्तव में 16 मई की सुबह 6 बजे के बाद नयी पाबंदियां लगेंगी. इस दिन से इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट बस सेवा पर रोक रहेगी. बाहर से आने पर होम कोरेंटिन होना पड़ेगा.

13 से 16 मई के बीच पूर्व की तरह जारी प्रतिबंध लागू रहेंगे. 5 से ज्यादा लोगों के एक साथ जमा होने, 2 बजे तक ही दुकानों को खुला रखने और अन्य नियम लागू हैं. भाजपा अफवाह फैलाने की बजाये प्रायश्चित करे.

इसे भी पढें :सरकार ने बताया- मई में कोरोना वैक्सीन की कुल 7.30 करोड़ डोज उपलब्ध

Related Articles

Back to top button