
New Delhi : देश में मई महीने में कुल 7.30 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज उपलब्ध है. यह सरकार की तरफ से दी गयी है. नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि हमारी प्राथमिकता वैसे लोगों को वैक्सीन की डोज देने की है जिन्हें दूसरी डोज लेनी है.
उन्होंने कहा कि हमें वैसे लोगों को सहयोग करने की जरूरत है जिन्हें दूसरी डोज लेनी है. इस बात का ख्याल राज्य सरकारों को भी रखना है कि वे दूसरी डोज लेनेवालों को प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि देश में 18 साल और इससे ज्यादा उम्र की आबादी 95 करोड़ है. सबकी दोनों डोज मिला कर करीब 2 अरब डोज की जरूरत होगी. डॉ. पॉल ने कहा कि जो वैक्सीन आ रही हैं वह पर्याप्त होंगी.
इसे भी पढें :इजरायल और फिलिस्तीन की जंग में उतरे क्रिकेटर इरफान पठान और एक्ट्रेस कंगना रनौत
कोवैक्सीन का फॉर्मूला दूसरी कंपनियों को देने पर सवाल
कोवैक्सीन का फॉर्मूला दूसरी कंपनियों को देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कंपनी ने भी इस मांग का स्वागत किया है और हमने दूसरी कंपनियों से बात भी की है.
डॉ. पॉल ने कहा कि इस वैक्सीन में लाइवं वायरस को इनएक्टिवेट किया जाता है और यह बीएसएल थ्री लेवल की लैब में ही हो सकता है. यह लैब बाकी किसी कंपनी के पास नहीं है. जो कंपनी ऐसी लैब बना कर जुड़ना चाहती है उसके लिए खुला ऑफर है.
मई में भारत में वैक्सीन की स्थिति
- केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दी गयी डोज- 1.65 करोड़ डोज
- केंद्र द्वारा राज्यों को भेजी जानेवाली डोज- 2.35 करोड़ डोज
- सीधी खरीद- 1.23 करोड़ डोज
- सीधी खरीद (जो आनेवाली है)- 1.27 करोड़ डोज
- निजी अस्पतालों द्वारा सीधी खरीद- 0.80 करोड़ डोज
- मई 21 में कुल वैक्सीन की स्थिति- 7.30 करोड़ डोज
इसे भी पढें :सरकार का ऐलान- अगले हफ्ते से रूसी वैक्सीन स्पूतनिक बाजार में उपलब्ध होगी




