
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 14 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली है. इधर सरकार के प्रयासों से कोरोना संक्रमण में कमी नजर आ रही है.
हालांकि अभी भी खतरा टला नहीं है और नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह हर स्तर पर लगातार दी जा रही है. उधर 10 मई तक केंद्र सरकार के कोटे से 4,14 ,340 डोज कोवैक्सीन के और 2,34,400, डोज कोविशील्ड वितरण के लिए स्टॉक में है.
रांची में राज्य सरकार के स्टॉक में को-वैक्सीन की 1,34,400 और कोवीशील्ड की 1, 00, 000 डोज उपलब्ध है. ये सभी वैक्सीन राज्यवासियों को निःशुल्क दी जायेंगी.
इसे भी पढें :सरकार का ऐलान- अगले हफ्ते से रूसी वैक्सीन स्पूतनिक बाजार में उपलब्ध होगी
किस जिल में भेजी गयी कितनी डोज
जिला कोवैक्सीन कोविशील्ड कुल
- बोकारो 2630 4230 6860
- चतरा 6600 8130 14730
- देवघर 4570 12760 17330
- धनबाद 20410 2860 23270
- दुमका 24620 15290 39910
- ईस्ट सिंहभूम 5320 4320 9640
- गढ़वा 8240 8960 17200
- गिरिडीह 23190 9150 32340
- गोड्डा 9280 7580 16860
- गुमला 12070 3130 15200
- हजारीबाग 19480 7230 26710
- जामताड़ा 6280 6530 12810
- खूंटी 15820 4490 20310
- कोडरमा 5370 5980 11350
- लातेहार 3850 7400 11250
- लोहरदगा 11430 7330 18760
- पाकुड़ 10670 6230 16900
- पलामू 32510 7220 39730
- रामगढ़ 680 4890 5570
- रांची 9110 7030 16140
- साहिबगंज 8370 7620 15990
- सरायकेला खरसावां 700 1260 1960
- वेस्ट सिंहभूम 9960 3690 13650
टीकाकरण अभियान में नागरिकों को बनना होगा सहभागी
राज्य सरकार ने 14 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत को लेकर हर स्तर पर मुकम्मल व्यवस्था की है. अभी तक राज्य के 18-44 आयु वर्ग में लगभग 30 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
रांची बोकारो सहित कुछ अन्य शहरी क्षेत्रों में लोगों में टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है. लेकिन, कई जिले ऐसे हैं, जहां अभी भी लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरुकता नहीं दिख रही है.
इसे भी पढें :कटहल जैसा सिर ले पैदा हुआ बच्चा, डॉक्टर बोले नहीं बचेगा, जानिये 8 सर्जरी के बाद कौन सा बर्थडे मनाया
जनजातीय भाषाओं में भी टीकाकरण को लेकर प्रचार
टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा सरकार ले रही है. जनजातीय भाषाओं में भी सरकार टीकाकरण से संबंधित प्रचार कर रही है. संथाली, मुंडारी, हो, सहित अन्य भाषाओं में विज्ञापन प्रकाशित किये गये हैं.
इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सखी मंडल की दीदीयां भी प्रचार में जुटी हैं. मुख्यमंत्री ने खुद टीका का डोज लेकर राज्य के लोगों को यह संदेश दिया है कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे ही कोरोना को करारा जवाब दिया जा सकता है.
इसे भी पढें :सरकार ने बताया- मई में कोरोना वैक्सीन की कुल 7.30 करोड़ डोज उपलब्ध




