Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Gaya : बिहार के गया जिले में 12 सितंबर को विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले की शुरुआत की गयी. इस मेले में करीब आठ लाख तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है. यह मेला आगामी 28 सितंबर तक चलेगा.
इसे भी पढ़ें- #EconomicSlowdown : खुदरा महंगाई बढ़ी, उद्योगों की रफ्तार में आयी गिरावट
सुशील मोदी ने किया मेले का उद्घाटन
गया शहर स्थित विष्णु पद मंदिर परिसर में गुरुवार की शाम पितृपक्ष मेला का उदघाटन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया. उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि दुनिया में रहने वाले हिंदू, जैन एवं बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए मगध की धरती पूजनीय एवं धार्मिकता से परिपूर्ण है.
उन्होंने कहा हिंदू गया में, बौद्ध धर्म के लोग बोधगया में और जैन धर्मावलंबियों के लिए पावापुरी में मोक्ष एवं शांति प्राप्त करने के लिए कम से कम एक बार अवश्य आना चाहते है.
इसे भी पढ़ें- हर तस्वीर कुछ कहती है… पीएम मोदी के साथ भाजपा विधायकों के साथ खड़े हैं कांग्रेस के सुखदेव भगत, बिट्टू सिंह और झाविमो के प्रकाश राम
कौन-कौन रहे मौजूद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के अलावा शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, कला एवं युवा संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल सहित कई सांसद, विधायक, एमएलसी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.