Khas-KhabarNational

भोपालः गणपति विसर्जन के दौरान पलटी नाव, 11 लोगों की मौत

Bhopal: मध्य प्रदेश के भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है. राजधानी में गणपति विसर्जन के दौरान एक नाव पलट गयी.

इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग लापता हो गये है. जिनकी तलाश जारी है. नाव पलटने की ये घटना भोपाल की मशहूर छोटी झील के खाटलापुरा घाट पर नाव पलटने से हुआ.

इसे भी पढ़ेंः#EconomicSlowdown : खुदरा महंगाई बढ़ी, उद्योगों की रफ्तार में आयी गिरावट

बताया जा रहा है कि खाटलापुरा घाट के पास सुबह साढ़े चार बजे यह घटना हुई. हादसे में मारे गए लोग पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे. मौके पर एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर और पुलिस की टीम मौजूद है.


मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने हादसे की जांच की बात कही. साथ ही मृतकों के परिवारों को सरकार की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने की घोषणा की.

दो नावों में 23 लोग सवार थे

बताया जा रहा है कि जिस नाव में मूर्ति विसर्जित करने के लिए झील में उतारी गई थी, वह नाव काफी छोटी थी जबकि मूर्ति काफी बड़ी थी. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दो नावें आपस में जुड़ी थीं, इन पर 22-23 लोग सवार थे.

इसे भी पढ़ेंःहर तस्वीर कुछ कहती है… पीएम मोदी के साथ भाजपा विधायकों के साथ खड़े हैं कांग्रेस के सुखदेव भगत, बिट्टू सिंह और झाविमो के प्रकाश राम

वहीं मूर्ति बड़ी होने के कारण पानी में उतारने के दौरान नाव एक तरफ झुक गई और पलट गई. इस दौरान नाव में सवार श्रद्धालु मूर्ति के नीचे आ गए. अब तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है. मरने वालों की उम्र 27-28 साल बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः#Newtrafficrules: कानून का उल्लंघन करते पकड़े गये कई वकील, वसूला गया जुर्माना

Related Articles

Back to top button