
Chakradharpur: रोटरी क्लब चाईबासा के सत्र 2022 – 23 का आज समापन हो गया। सत्र के अंतिम दिन अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए क्लब ने दो नए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहां एक और व्यस्क शिक्षा की कक्षाएं प्रारंभ की गई वही दूसरी ओर स्थानीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरसंडा में हैंड वाशिंग स्टेशन तथा जल संरक्षण के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा ने जानकारी देते हुए बताया की ग्राम गंजडा में व्यस्क शिक्षा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जो प्रतिदिन प्रातः संचालित होगा। इस अवसर पर रितेश मूंधड़ा, शीतल मूंधड़ा, अमित कुमार, नवजीत सिंह, निलेश कुमार, लक्ष्मी सिरका, सीता सुंडी, कुंती सुंडी आदि उपस्थित थे। कक्षाएं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बानागुटु में संचालित की जा रही है। इस अवसर पर महिलाओं के मध्य सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया।वही दूसरी ओर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हैंड वाशिंग स्टेशन, जल संरक्षण के साथ साथ पूर्व से निर्मित बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग अलग शौच में जहां जल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं थी वहां जल आपूर्ति की व्यवस्था भी कराई गई.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी के कराईकेला मंडल ने हुड़ागंदा गांव में ग्रामीणों के बीच मनाया हूल दिवस

उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय की ओर से प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी, नखत शरीन, पदम कुमारी सिंह, उर्मिला पिंग्वा एवं क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा, सचिव सौरभ प्रसाद, शीतल मूंधड़ा, वीना मूंधड़ा, हर्ष राज मिश्रा, अमित कुमार, कौशिक पिरोजीवाला, निलेश दोदराजका आदि उपस्थित थे.




