
Jamshedpur: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से ‘द मीडियापुर वाला’ 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमशेदपुर महिला कॉलेज में महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट अभियान’ का आगाज करने जा रहा है. करीब एक महीने तक चलनेवाले अभियान के तहत द मीडियापुरवाला महिलाओं की शौचालय से संबंधित समस्याओं के समाधान पर कार्य करेगा. पिंक टॉयलेट एक ऐसा शौचालय होगा, जिसका केवल महिलाओं द्वारा उपयोग किया जा सकेगा और जहां महिलाओं के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.
उद्घाटन समारोह में आरएसबी. ग्रुप के एमडी, सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल, उद्यमी संदीप मुरारका, दैनिक प्रभात खबर के संपादक अनुराग कश्यप, चमकता आइना के संपादक जयप्रकाश राय, दैनिक भास्कर के संपादक डॉ संजय पांडे, हिंदुस्तान के संपादक अखिलेश्वर पांडे, न्यूज विंग के संपादक आनंद कुमार, लगातार के संपादक प्रियेश सिन्हा, कोल्हान विश्विद्यालय की पूर्व कुलपति शुक्ला मोहंती, केपीएस के डायरेक्टर शरद चंद्रन, मापतौल निरीक्षक शशि संगीता बाड़ा, ग्रेजुएट कॉलेज के प्राचार्य मुकुल खंडेलवाल, बॉक्सर अरुणा मिश्रा, करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज, महिला कॉलेज की प्राचार्या एवं सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी समेत शहर के कई गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे.
ये भी पढ़ें-धर्मांतरण पर बोले सीजीपीसी के प्रधान- अपने समाज के दबे- कुचले लोगों की मदद करें तो नहीं होगा धर्म परिवर्तन




